मुख्य पृष्ठ » खाद्य फसल » धान » धान रोपाई के बाद कौन सा खाद डालना चाहिए

धान रोपाई के बाद कौन सा खाद डालना चाहिए

धान रोपाई के बाद कौन सा खाद डालना चाहिए : देश के अधिकांश किसान खरीफ फसल में धान की खेती करते है और अभी धान बुवाई एवं रोपाई के काम में व्यस्त है। मगर बहुत से किसानों को धान रोपाई के कितने दिन बाद कौन सा खाद डालना चाहिए पता नहीं होता है। जिसके कारण धान का पैदावार कम हो जाते है इसलिए धान रोपाई के बाद हर कार्य को बड़े ही सावधानी से करना चाहिए तभी धान की उपज को बढ़ा सकते है। अगर आप भी धान रोपाई के बाद कौन सा खाद डालना चाहिए जानना चाहते है तो इस आर्टिकल के अंत तक अवलोकन जरूर करे।

पहले किसान धान में ज्यादा उर्वरक खाद नहीं डालते है जिससे बीमारी कम आते थे लेकिन अब फसल में इतने रोग एवं कीड़े लगते है। कि किसानों को कई बार कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ता है इसका मुख्य कारण है फसल में ज्यादा खाद डालना एवं समय पर नहीं डालते है। इसलिए सभी किसानों को धान रोपाई के बाद सही समय पर खाद डालना चाहिए और अधिक मात्रा में नहीं डालना चाहिए। तो आइये ज्यादा समय नहीं लेते है और धान रोपाई के बाद कौन सा खाद डालना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताते है।

dhan-ropai-ke-bad-kaun-sa-khad-dalna-chahiye

धान रोपाई के बाद कौन सा खाद डालना चाहिए ?

धान रोपाई के 1 सप्ताह बाद

  • धान रोपाई के एक सप्ताह बाद खेत के पानी को निकाल देना है उसके बाद 50 किलोग्राम डीएपी प्रति एकड़ के अनुसार से डालना है। खेत में उतना ही पानी होना चाहिए की खाद घुल सके ऐसा करने से धान के जड़ को ऑक्सीजन मिलता है। जिससे धान की जड़े मजबूत होती है एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

धान रोपाई के 20 से 25 दिनों बाद

  • धान रोपाई के 20 से 25 दिनों बाद धान के कल्ले निकलने शुरू हो जाते है उस समय धान को ज्यादा पोषक की आवश्यकता होती है। तो इस समय 10 किलोग्राम जिंक एवं 40 किलोग्राम यूरिया को मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। इससे धान के कल्ले जल्दी निकलते है लेकिन खेत में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए ऐसा करने से धान में तनक छेदक रोग नहीं आते है।

धान के बालिया निकलने के समय में

  • धान को गर्भवस्था के समय सबसे ज्यादा पोषक की आवश्यकता होती है तो धान में जब एक दो बालिया निकलने लगते है। इस समय में 30 किलोग्राम पोटाश एवं 30 किलोग्राम यूरिया मिलाकर छिड़काव करना चाहिए ऐसा करने से धान को भरपूर पोषण मिलता है जिससे धान की बालिया जल्दी निकलते है एवं बड़े बड़े निकलते है एवं माहू कीड़े से सुरक्षा करता है इसलिए धान के बालिया निकलने के समय में पोटाश डालना अतिआवश्यक होता है।

सारांश :

धान रोपाई के बाद डाले जाने वाले खाद के नाम धान रोपाई के 1 सप्ताह बाद 50 किलोग्राम डीएपी खाद प्रति एकड़ के अनुसार से डालना चाहिए। फिर धान रोपाई के 20 से 25 दिनों बाद जब धान के कल्ले निकलने लगते है उस समय में खेत के पानी को निकाल कर 10 किलोग्राम जिंक एवं 40 किलोग्राम यूरिया मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। उसके बाद धान के बालिया निकलने के समय में 30 किलोग्राम पोटाश एवं 30 किलोग्राम यूरिया मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

धान की फसल में जिंक का प्रयोग कब करें

जैविक कीटनाशक घर पर कैसे बनाएं

यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए

ज्यादा यूरिया डालने से क्या होता है

1 एकड़ खेत में कितना यूरिया डालना चाहिए

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

धान के फसल में कितनी बार डीएपी डालना चाहिए ?

धान के फसल में केवल एक बार डीएपी खाद डालना चाहिए धान रोपाई के एक सप्ताह बाद 50 किलोग्राम डीएपी 1 एकड़ में डालना चाहिए याद रहे खेत में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए।

धान में कितने दिनों के अंतराल में खाद डालना चाहिए ?

धान रोपाई के बाद सावधानी से खाद एवं कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए इसलिए लगभग 22 से 25 दिनों के अंतराल में खाद डालना चाहिए और अधिक मात्रा में नहीं डालना चाहिए।

धान में पहली बार कौन सा खाद डालना चाहिए ?

धान में सबसे पहले रोपाई के 1 सप्ताह बाद खेत की पानी को निकालकर डीएपी खाद डालना चाहिए यदि डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है तो सिंगल सुपर फास्फेट का इस्तेमाल कर सकते है याद रहे खेत में उतना ही पानी होना चाहिए की खाद घुल सके।

धान रोपाई के बाद कौन सा खाद डालना चाहिए , इसके बारे में हमने यहाँ पर आर्टिकल के माध्यम से आसान शब्दों में बताया है अगर आपने इस पोस्ट का ध्यान से पूरा अवलोकन किया है। तो धान रोपाई के बाद कौन कौन सा खाद डालना चाहिए पता चल गया होगा। यदि बताई गई जानकारी समझ नहीं आ रहे है तो कमेंट करके पूछ सकते है।

इसी प्रकार हम आप लोगो को इस वेबसाइट में ऐसे ही नई – नई कृषि तकनीक के बारे में बताते रहेंगे ताकि देश के सभी किसानों को खेती करने में मदद मिल सके। यह आर्टिकल सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है इसे शेयर जरूर करे। अगर आप नई – नई कृषि तकनीक के बारे में पहले जानकारी पाना चाहते है तो गूगल के सर्च बॉक्स में www.achchikheti.com टाइप करके देख सकते है धन्यवाद।

खेती किसानी से सम्बंधित समस्या या सुझाव यहाँ लिखें