जैविक कीटनाशक घर पर कैसे बनाएं : जैसा की आप सभी जानते हैं किसानों को अपनी फसलों के लिए कई सारी दवाइयों की जरूरत होती है जिससे वे अपने फसल को बीमारी या अन्य चीज से बचाव करते हैं। इसके लिए वे कई जैविक कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। इसके लिए उन्हें कई बार बहुत सारा खर्चा आ जाता है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी जानकारी देंगे जिससे आप अपने फसलों का बचाव कर सकते हैं और आपके कम पैसे भी लगेंगे। तो इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।
आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर ही जैविक कीटनाशक बनाने की जानकारी देंगे जिससे आप आसानी से अपने खेतो के फसलों को बचा सके। जैविक कीटनाशक बनाना बहुत आसान होता है आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इस आर्टिकल में इसकी पूरी विधि और सामान की जानकारी दिया गया है आप इसका ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। अगर आप जैविक कीटनाशक घर पर कैसे बनाएं इसकी जानकारी ले चाहते हैं तो नीचे जानकारी विस्तार से दिया है।
जैविक कीटनाशक घर पर कैसे बनाएं ?
जैविक कीटनाशक बनाने की सामग्री
- नीम की पत्ती का चुरा 2.5 किलो
- देसी गाय या बैल का मूत्र 20 लीटर
- धतूरे के पत्ते का 2.5 किलो
- कद्दू या सीताफल 2.5 किलो
- अर्कमदार के पत्ते 2.5 किलो
- तम्बाकू 750 ग्राम
- लाल मिर्च 1 किलो
जैविक कीटनाशक बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में देसी गाय या बैल के मूत्र का 20 लीटर बर्तन में डालें।
- उसके बाद 2.5 किलो नीम की पत्तियों को पीसकर उसे गाय के मूत्र में मिलाकर मिश्रण बनाएं।
- अब 2.5 किलो धतूरे के पत्ती को पीकर चटनी बनाएं और उसे मिश्रण में मिला दें।
- इसके बाद अर्कमदार के पत्ते 2.5 किलो की चटनी बनाकर उसी बर्तन में डाल दें।
- उसके बाद इसमें 2.5 किलो कद्दू या सीतफल मिलाएं।
- अब इस मिश्रण में 750 ग्राम तम्बाकू का पाउडर लिए हैं उसे मिलाएं।
- इसके बाद एक किलो लाल मिर्च को भी इस मिश्रण में मिला दें।
- अब सभी चीजों से तैयार किये गए मिश्रण को उबाल ले और इसे ठंडा करें।
- ठंडा होने के बाद इसे छानकर बोतल में भर दें इस प्रकार आपका जैविक कीटनाशक तैयार है।
जैविक कीटनाशक का उपयोग कैसे करें ?
जैविक कीटनाशक के उपयोग के लिए आप 20 लीटर पानी में 1 लीटर कीटनाशक मिलाना है। ऐसे ही अगर आप 10 लीटर कीटनाशक लिए हैं तो उसमे 200 लीटर पानी मिलाना है। इससे आपका कीटनाशक तैयार है और आप इसे अपने फसलों में डाल सकते हैं। इससे एक दो दिन में आपको रिजल्ट मिल जायेगा।
सारांश -:
जैविक कीटनाशक घर पर बनाने के लिए आप नीम की पत्ती का चुरा 2.5 किलो , देसी गाय या बैल का मूत्र 20 लीटर , धतूरे के पत्ते का 2.5 किलो , कद्दू या सीताफल 2.5 किलो , अर्कमदार के पत्ते 2.5 किलो ले , तम्बाकू 750 ग्राम ,लाल मिर्च 1 किलो लें। इन सभी का मिश्रण बनाएं। अब इसे उबालकर ठंडा करें। और छानकर बोतल में भर दें।
1 एकड़ खेत में कितना यूरिया डालना चाहिए
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )
कीटनाशकों में सबसे अधिक हानिकारक कीटनाशक डब्लूएचओ और एफएओ द्वारा एचएचपी को अधिक हानिकारक कीटनाशक माना गया है।
जी हाँ , आप घर पर भी जैविक कीटनाशक बना सकते हैं। इस आर्टिकल में कीटनाशक बनाने की पूरी जानकारी दिया गया है।
कीटनाशक का खेतो के फसलों में छिड़काव करने पर फसल में लगने वाले कीटों को नष्ट करते हैं।
जैविक कीटनाशक घर पर कैसे बनाएं , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से घर बैठे जैविक कीटनाशक बना सकते हैं। इससे आप अपने पैसे की बचत कर सकते हैं।
हमने आपको कीटनाशक बनाने की जानकारी दे दिया है , उम्मीद है आपको जानकारी समझ आई। आपको ऐसी और भी कई जानकारियां इस वेबसाइट से मिल जायेगा। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।