मुख्य पृष्ठ » खाद्य फसल » धान » धान में पोटाश का उपयोग कब करना चाहिए

धान में पोटाश का उपयोग कब करना चाहिए

धान में पोटाश का उपयोग कब करना चाहिए : देश के अधिकांश राज्यों के किसान धान की खेती करते है लेकिन बहुत से किसानों को फसल में खाद कब और कितना डालना चाहिए पता नहीं होते है। जिससे कभी कम कभी ज्यादा खाद डाल देते है। मगर फसल में अधिक खाद डालने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती और फसल की पैदावार कम होने लगते है। इसलिए धान के फसल में सही मात्रा में खाद डालना चाहिए। अगर आप भी जानना चाहते है धान में कब और कितना पोटाश डालना चाहिए तो इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करे।

बहुत से किसान धान के फसल में पोटाश नहीं डालते है क्योकि उसे पोटाश डालने से क्या लाभ मिलते है पता नहीं होते है। लेकिन धान में पोटाश डालना अति आवश्यक होता है क्योकि पोटाश धान की जड़े को मजबूत करते है। और पोटेशियम प्रदान करते है जिससे धान में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ते है। एवं धान का पैदावार भी बढ़ते है इसलिए अब अधिकांश किसान धान में पोटाश डालते है। तो आइये ज्यादा समय नहीं लेते है और धान में पोटाश कब और कितना डालना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताते है।

dhan-me-potash-ka-upyog-kab-karna-chahiye

धान में पोटाश का उपयोग कब करना चाहिए ?

धान रोपाई के समय

  • धान रोपाई के 1 सप्ताह बाद 1 बोरी डीएपी खाद प्रति एकड़ के अनुसार से डालना चाहिए और खाद डालते समय खेत में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए। इसलिए डीएपी डालने से पहले खेत की पानी को निकाल देना चाहिए कम पानी में डीएपी डालने से धान के जड़े को मजबूत करते है और पौधा को ऑक्सीजन मिलते है। जिससे धान में बीमारी अपना असर नहीं डाल पाते है।

धान के कल्ले निकलने के समय

  • जब धान में कल्ले निकलने से पहले 40 से 45 किलोग्राम यूरिया में आवश्यकता अनुसार जिंक सल्फेट मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। इससे धान के कल्ले जल्दी निकलते है एवं ज्यादा मात्रा में कल्ले निकलते है लेकिन धान के कल्ले के समय किसी भी प्रकार के खाद नहीं डालना चाहिए। इससे धान के कल्ले में असर पड़ते है और खाद डालते समय खेत में कम पानी होना चाहिए।

पोटाश डालने का समय

  • जब धान में एक दो बालिया निकलना शुरू हो जाते है तब 35 किलोग्राम यूरिया और 30 किलोग्राम पोटाश को मिलाकर प्रति एकड़ के अनुसार डालना चाहिए। इससे धान के जड़े मजबूत होते है जिससे धान की बालिया जल्दी निकलते है एवं बालिया बड़े बड़े निकलते है। और धान के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ते है जिससे माहु अपना असर ज्यादा नहीं डाल पाते है इसलिए धान के फसल में पोटाश डालना आवश्यक होता है।

सारांश :

धान के फसल में पोटाश का डालना चाहिए जानने के लिए सबसे पहले धान रोपाई के 1 सप्ताह बाद 1 बोरी डीएपी खाद प्रति एकड़ के अनुसार डालना चाहिए। फिर धान के कल्ले निकलने के समय 45 किलोग्राम यूरिया में आवश्यकता अनुसार जिंक सल्फेट मिलाकर डालना चाहिए इससे धान के कल्ले जल्दी एवं ज्यादा निकलते है इसके बाद धान के बालिया निकलने के समय 30 किलोग्राम पोटाश एवं 35 किलोग्राम यूरिया मिलाकर डालना चाहिए इससे धान के बालिया जल्दी निकलते है।

धान की फसल में जिंक का प्रयोग कब करें

2023 में धान का समर्थन मूल्य कितना होगा

2023 में गेहूं का क्या रेट है

यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए

ज्यादा यूरिया डालने से क्या होता है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1 एकड़ खेत में कितना पोटाश डालना चाहिए ?

जब धान के बालिया निकलना शुरू हो जाते है तक 30 किलोग्राम पोटाश एवं 35 किलोग्राम यूरिया मिलाकर प्रति एकड़ के अनुसार डालना चाहिए।

1 एकड़ खेत में कितना यूरिया डालना चाहिए ?

धान रोपाई के कुछ दिनों बाद 45 किलोग्राम यूरिया डालना चाहिए फिर धान के कल्ले निकलने के समय 40 किलोग्राम यूरिया डालना चाहिए फिर धान के बालिया निकलने के समय 35 किलोग्राम यूरिया डालना चाहिए यानी 1 एकड़ खेत 120 किलोग्राम यूरिया डालना चाहिए।

धान में जिंक का डालना चाहिए ?

धान रोपाई के 20 – 25 दिनों बाद जब धान के कल्ले निकलना शुरू हो जाते है तब यूरिया में जिंक सल्फेट मिलाकर डालना चाहिए इससे धान के कल्ले जल्दी निकलते है।

धान में पोटाश का उपयोग कब करना चाहिए , इसके बारे में यहाँ पर विस्तार से बताया गया है अगर आपने इस आर्टिकल का अंत तक अवलोकन किया है। तो धान में कब एवं कितना पोटाश डालना चाहिए पता चल गया होगा। यदि बताई गई जानकारी समझ नहीं आ रहे है तो कमेंट करके पूछ सकते है।

इसी प्रकार हम आप लोगो को इस वेबसाइट में ऐसे ही नई – नई खेती करना का तरीका बताते रहेंगे ताकि आप लोगो को लाभ मिल सके। यह आर्टिकल सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है इसे शेयर जरूर करे। अगर आप नई – नई कृषि तकनीक के बारे में पहले जानकारी पाना चाहते है तो गूगल के सर्च बॉक्स में www.achchikheti.com टाइप करके देख सकते है धन्यवाद।

खेती किसानी से सम्बंधित समस्या या सुझाव यहाँ लिखें