मुख्य पृष्ठ » खाद्य फसल » धान » यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए

यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए

यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए : ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से किसानों को खेती करने का सही तरीका पता नहीं होता है और फसल जल्दी तैयार करने के लिए बार बार खाद डालते है। इससे फसल में तरह तरह की बीमारी होने लगते है एवं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होने लगते है। जिससे फसल का पैदावार कम होगा इन सभी से बचने के लिए सही समय में खाद डालना चाहिए। अगर आप भी जानना चाहते है कितने दिनों के अंतराल खाद डालना चाहिए तो इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन जरूर करे।

अगर आप खेत में नियम के अनुसार खाद डालते है तो फसल में बीमारी कम आते है इसके अलावा पैसा कम खर्चा होगा और पैदावार भी अधिक होगा। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जमीन की उपजाऊ भी कम नहीं होगी एवं खेत पानी भी अधिक दिन तक ठहरता है। ऐसे ही कई प्रकार के लाभ होते है इसलिए किसान को सही समय में खाद डालना चाहिए। तो आइये ज्यादा समय नहीं लेते है और यूरिया कितने दिनों के अंतराल में डालना चाहिए इसके बारे में पूरी जानकारी बताते है।

urea-kitne-din-me-dalna-chahiye

यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए ?

पहली बार

  • धान रोपाई के 1 सप्ताह बाद 1 बोरी डीएपी खाद फिर कुछ दिनों बाद 45 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ डालना चाहिए अगर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है तो सिंगल सुपर फास्फेट का उपयोग कर सकते है। खाद डालते समय खेत में ज्यादा नहीं होना चाहिए। खेत में कम पानी होने से खाद जल्दी असर करता है धान के जड़ो को ऑक्सीजन मिलता है। एवं फसल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। इसलिए खाद डालते समय खेत में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए।

दूसरी बार

  • धान के कंसे निकलने के बाद प्रति एकड़ 40 से 45 किलोग्राम यूरिया में आवश्यकता अनुसार जिंक पावडर मिलाकर डालना चाहिए ऐसा करने से धान में तना छेदक बीमारी नहीं आते है अगर आप मात्रा से अधिक यूरिया डालते है फसल मीठापन हो जाता है। और कई प्रकार बीमारी आने लगते है जिससे फसल को भारी नुकसान पहुँचाता है एवं धान के बाली छोटा हो जाता है। इसलिए मात्रा से अधिक यूरिया नहीं डालना चाहिए।

तीसरी बार

  • जब धान के बाली निकलने का समय आ जाते है तब 40 किलोग्राम यूरिया में 30 किलोग्राम पोटाश मिलाकर डालना चाहिए। पोटाश डालने से धान के जड़े मजबूत होते है बाली भी बड़े होते है जिससे धान के बीज में चमक आता है और वजन भी आता है। इसके अलावा माहो आने का आशंका भी कम हो जाते है इसलिए सही मात्रा में खाद डालना आवश्यक होता है।

1 एकड़ में कुल कितना खाद डालना चाहिए

  • 1 एकड़ खेत में कुल 120 किलोग्राम यूरिया लगभग डालना चाहिए।
  • प्रति एकड़ केवल 1 बोरी डीएपी खाद डालना चाहिए यदि डीएपी खाद नहीं है तो 2 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट डाल सकते है एवं आवश्यकता अनुसार जिंक डालना चाहिए।
  • 1 एकड़ खेत में कुल 30 किलोग्राम पोटाश डालना चाहिए।
  • धान के फसल में सिर्फ 3 बार ही यूरिया डालना चाहिए

सारांश :

यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए जानने के लिए धान रोपाई के 1 सप्ताह बाद 1 बोरी डीएपी खाद डालना चाहिए फिर कुछ दिनों बाद 45 किलोग्राम यूरिया डालना चाहिए इसके बाद धान के कंसे निकलने के बाद 40 किलोग्राम यूरिया एवं जिंक पावडर मिलाकर छिड़काव करना चाहिए इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है फिर धान के बाली निकलने के समय 35 किलोग्राम यूरिया एवं 30 किलोग्राम पोटाश मिलाकर डालना चाहिए ऐसा करने से बीमारी कम आते है एवं पैदावार अधिक होते है।

ज्यादा यूरिया डालने से क्या होता है

1 एकड़ खेत में कितना यूरिया डालना चाहिए

मार्च-अप्रैल में कौन सी सब्जी लगाएं अच्छी कमाई के लिए

धान में लगने वाले प्रमुख रोग एवं नियंत्रण के उपाय

लौकी के पौधे तैयार करने का सबसे सरल तरीका

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

खेत में कितनी बार यूरिया डालना चाहिए ?

धान के फसल में सिर्फ 3 बार यूरिया डालना चाहिए पहली बार धान रोपाई के कुछ दिनों बाद फिर धान के कंसे निकलने के बाद फिर धान के बाली निकलने से पहले डालना चाहिए।

धान के फसल में डीएपी कब डालना चाहिए ?

धान के रोपाई के 1 सप्ताह बाद एक बोरी डीएपी खाद डालना चाहिए धान के फसल में सिर्फ एक बार डीएपी खाद डालना चाहिए।

धान में बिमारी आने से कैसे बचाये ?

रोपाई के समय धान के पौधे के ऊपरी भाग काटकर लगाना चाहिए इसके अलावा जिंक सल्फेट का घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए ऐसा करने से फसल में बीमारी कम आते है।

यूरिया कितने दिन में डालना चाहिए , इसके बारे में यहाँ पर विस्तार से बताया गया है उम्मीद है आप लोगो को फसल में कितने दिन में यूरिया खाद डालना चाहिए पता चल गया होगा। अगर यह आर्टिकल समझ नहीं आ रहे है तो कमेंट करके पूछ सकते है। तुरंत सही उत्तर मिल जायेगा।

इसी प्रकार हम आप लोगो को इस वेबसाइट में ऐसे ही नई – नई कृषि तकनीक बताते रहेंगे। ताकि आप लोगो को कृषि कार्य करने में मदद मिल सके। यह आर्टिकल सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है इसे शेयर जरूर करे धन्यवाद।

खेती किसानी से सम्बंधित समस्या या सुझाव यहाँ लिखें