मुख्य पृष्ठ » खाद्य फसल » धान » 1 एकड़ धान में कितना डीएपी डालना चाहिए

1 एकड़ धान में कितना डीएपी डालना चाहिए

1 एकड़ धान में कितना डीएपी डालना चाहिए : बहुत से किसानों को धान के फसल में कितनी बार एवं कितने दिनों के अंतराल में खाद डालना चाहिए पता नहीं होता है। जिसके कारण धान के पैदावार को नहीं बढ़ा पाते है अगर आप खेत सही समय में सही खाद का छिड़काव करते है तो धान में कीटनाशक डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। धान रोपाई के बाद किसानों को सही समय में ही खाद डालना चाहिए। अगर आप भी जानना चाहते है 1 एकड़ में कितना डीएपी यूरिया डालना चाहिए तो इस आर्टिकल के अंत तक अवलोकन जरूर करे।

कई किसानों को धान रोपाई के कितने दिनों बाद कौन सा खाद डाला जाता है पता नहीं होता है जिससे अधिकांश किसान धान रोपाई से पहले ही डीएपी खाद डाल देते है। लेकिन धान रोपाई से पहले सिर्फ गोबर खाद ही उपयोग करना चाहिए यदि आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ते है। तो आपको कितने दिनों के अंतराल में कौन सा खाद डालना चाहिए पता चल जायेगा और आप धान के पैदावार को भी बढ़ा सकते है। तो आइये ज्यादा समय नहीं लेते है और 1 एकड़ में कितना डीएपी यूरिया डालना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताते है।

1-ekad-dhan-me-kitna-dap-dalna-chahiye

1 एकड़ धान में कितना डीएपी डालना चाहिए ?

धान के फसल में रोपाई के 1 सप्ताह बाद डीएपी खाद डालना चाहिए ध्यान रहे खाद का छिड़काव करते समय खेत में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए। खेत में उतना ही पानी होना चाहिए की खाद घुल सके धान में सिर्फ एक बार डीएपी खाद डालना चाहिए। उसके बाद कौन कौन सा खाद कितने मात्रा में डालना चाहिए इसके बारे में बताते है।

1 एकड़ में इतना खाद डालना चाहिए

खाद के नाम खाद के मात्रा
डीएपी 1 एकड़ में 50 किलोग्राम डालना चाहिए
यूरिया 1 एकड़ में 120 -125 किलोग्राम डालना चाहिए
जिंक 1 एकड़ में 10 -15 किलोग्राम डालना चाहिए
धानजाइम 1 एकड़ में 10 किलोग्राम डालना चाहिए
पोटाश 1 एकड़ में 30 किलोग्राम डालना चाहिए

सारांश :

1 एकड़ खेत में कितना खाद डालना चाहिए जानने के लिए धान रोपाई के एक सप्ताह बाद 1 एकड़ में 50 किलोग्राम डीएपी डालना चाहिए। और 1 एकड़ धान के फसल में सभी मिलाकर 120 से 125 किलोग्राम यूरिया डालना चाहिए और 10 से 15 किलोग्राम जिंक प्रति एकड़ के अनुसार से डालना चाहिए। उसके धानजाइम 10 किलोग्राम डालना चाहिए फिर धान के बालिया निकलने के समय 30 किलोग्राम पोटाश प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

धान में खरपतवार के लिए कौन सी दवा डालें

धान का बीज ऑनलाइन कैसे खरीदें

शिमला मिर्च की खेती कब और कैसे की जाती है

2023 में धान का समर्थन मूल्य कितना होगा

धान की फसल में जिंक का प्रयोग कब करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1 एकड़ धान के फसल में कितना जिंक डालना चाहिए ?

धान रोपाई के 1 महीने बाद जब धान के कल्ले निकलने शुरू हो जाते है उस समय धान को पोषक की ज्यादा आवश्यकता होती है। तो उस समय 30 से 35 किलोग्राम यूरिया एवं 10 किलोग्राम जिंक मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।

धान में कितनी बार पोटाश डालना चाहिए ?

धान में जब बालिया निकलने शुरू हो जाते है उस समय धान को सबसे ज्यादा पोषक को जरूरत होती है इसलिए उस समय 30 किलोग्राम पोटाश प्रति एकड़ के हिसाब से डालना चाहिए इससे धान के बालिया बड़े बड़े निकलते है एवं जल्दी निकलते है।

धान रोपाई के 20 से 25 दिनों बाद कौन सा खाद डालना चाहिए ?

धान रोपाई के 20 से 25 दिनों बाद धान के कल्ले निकलने शुरू हो जाते है तो उस समय खेत की पानी को निकालकर 30 -35 किलोग्राम यूरिया एवं जिंक मिलाकर डालना चाहिए।

1 एकड़ धान में कितना डीएपी डालना चाहिए , इसके बारे में हमने यहाँ पर आर्टिकल के माध्यम से आसान शब्दों में बताया है अगर आपने इस पोस्ट का पूरा अवलोकन किया है। तो 1 एकड़ खेत में कितना डीएपी , यूरिया , जिंक एवं पोटाश डालना चाहिए पता चल गया होगा। यदि बताई गई जानकारी समझ नहीं आ रहे है तो कमेंट करके पूछ सकते है तुरंत आपके समस्या का समाधान हो जायेगा।

इसी प्रकार हम आप लोगो को इस वेबसाइट में ऐसे ही नई – नई कृषि तकनीक के बारे में बताते रहेंगे ताकि सभी किसान भाईयों को खेती करने में मदद मिल सके। यह आर्टिकल सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है इसे शेयर जरूर करे। अगर नई – नई कृषि तकनीक के बारे में सबसे पहले जानकारी पाना चाहते है तो गूगल के सर्च बॉक्स में www.achchikheti.com टाइप करके देख सकते है धन्यवाद।

खेती किसानी से सम्बंधित समस्या या सुझाव यहाँ लिखें