मुख्य पृष्ठ » खाद्य फसल » रबी की फसल क्या है ये कब बोई जाती है

रबी की फसल क्या है ये कब बोई जाती है

रबी की फसल क्या है, ये कब बोई जाती है इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। हमारे भारत में तीन प्रकार की फसलें बोई जाती है। खरीफ फसल, रबी फसल और जायद फसल। अलग अलग मौसम में अलग – अलग खेती किया जाता है। पिछले पोस्ट में हमने जायद फसल किसे कहते है और खरीफ फसल क्या है इसके बारे में बताया था। चलिए यहाँ हम रबी फसल (rabi fasal) किसे कहते है इसके बारे में विस्तार से जानते है।

rabi-fasal-lya-hai

रबी की फसल क्या है ये कब बोई जाती है ?

रबी की फ़सल सामान्यतः अक्तूबर और नवम्बर के महिनों में बोई जाने वाली फसल हैं। इन फसलों की बुआई करते समय कम तापमान होता है और पकते समय शुष्क और गर्म वातावरण की जरुरत होती है। रबी फसल का उदाहरण है – गेहूँ, जौ, चना, मसूर, सरसों आदि।

रबी फसल में कठिया गेहूं, देशी चना, अलसी व सरसों की बुवाई में कम पानी लगती हैं। रबी की फसलों में बोई जाने वाली अनाज दलहन या तिलहन यदि देशी प्रजाती की हों, तो सूखा को सहन करने की क्षमता इनके अंदर खरीफ फसलों की अपेक्षा अधिक होती है। ये सभी फसलें किसान की खाद्यान्न आपूर्ति जैसे – अनाज, दलहन एवं तिलहन के लिए भी सहायक होती हैं। रबी फसलों की ढेर सारे विकल्प होने से फसल ख़राब होने जैसे जोखिम की संभावना भी कम हो जाती है।

रबी फसल के उदाहरण

  • गेंहू
  • जौ
  • जई
  • तोरिया (लाही)
  • राई / सरसों
  • अलसी
  • कुसुम
  • मक्का (रबी)
  • चना
  • मटर
  • मसूर

रबी की फसल क्या है और ये कब बोई जाती है इसकी पूरी जानकारी हमने यहाँ दिया है। यहाँ आपको रबी फसलों के कुछ मुख्य उदाहरण भी बताये है। अगली पोस्ट में रबी फसल की उन्नत खेती कैसे करते है इसके बारे में बताएँगे। अगर आप खेती किसानी से सम्बंधित जानकारी पाना चाहते है तो achchikheti.com से जुड़ें रहें। धन्यवाद ! जय जवान-जय किसान !

खेती किसानी से सम्बंधित समस्या या सुझाव यहाँ लिखें