मुख्य पृष्ठ » खाद्य फसल » खरीफ फसल क्या है इसके मुख्य उदाहरण देखें

खरीफ फसल क्या है इसके मुख्य उदाहरण देखें

खरीफ फसल क्या है, ये कब बोई जाती है और इनके मुख्य उदाहरण यहाँ हम जानेंगे। हमारे भारत में अलग अलग मौसम में अलग अलग फसलें बोई जाती है। जैसे – वर्षा ऋतू में अलग फसल और ग्रीष्म ऋतू में अलग फसल की बुआई किया जाता है। फसलों के प्रकार में खरीफ फसल, रबी फसल और जायद फसल आते है। पिछले पोस्ट में हमने रबी फसल क्या है और जायद फसल क्या है इसके बारे में बताया है। अगर आप उनके बारे में जानना चाहते है उन पोस्ट को पढ़ सकते है। चलिए यहाँ हम जानते है कि खरीफ फसल (kharif fasal) क्या होता है ?

kharif-fasal-kya-hai

खरीफ फसल (kharif fasal) क्या है ?

खरीफ की फसल मुख्यतः उन फसलों को कहते हैं, जिन्हें जून-जुलाई में बोते हैं और अक्टूबर के आसपास काटते हैं। इन फसलों को बोते समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता की आवश्यक पड़ती है। साथ ही पकते समय शुष्क वातावरण की जरुरत होती है। खरीफ फसल को मॉनसूनी फसल भी कहते हैं क्योंकि इन्हे मानसून के शुरुआत में ही लगाया जाता है। खरीफ अरबी भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब होता है पतझड़। खरीफ फसल की बुवाई वर्षा ऋतू में जरूर करते है लेकिन जब इन्हें कटाई किया जाता है तब पतझड़ होता है।

खरीफ फसल को उच्च आद्रता एवं तामपान की आवश्यकता होती है। एशिया में भारत, पकिस्तान, बांग्ला देश में खरीफ फसलें बोई जाती है। खरीफ फसल को जून जुलाई बुआई करते है। लेकिन अलग अलग क्षेत्रों में मानसून आने का समय और वर्षा में अंतर के कारण बुआई के समय में भी अंतर देखने को मिलता है।

खरीफ फसल के उदाहरण

  • धान
  • मक्का
  • बाजरा
  • ज्वार
  • कोदो
  • मूँगफली
  • सोयाबीन
  • तिल
  • अंडी (अरण्ड)
  • अरहर
  • मूंग
  • उड़द

खरीफ और रबी फसल में मुख्य अंतर

  • खरीफ फसल सामान्यतः जून-जुलाई में बोई जाने वाली फसल है जबकि रबी फसल को अक्तूबर और नवम्बर के महिनों में बोई जाती है।
  • खरीफ फसल मानसून के शुरुआत में बोई जाती है जबकि रबी फसल को मानसून में अंत में बुआई करते है।
  • खरीफ फसल को मानसूनी फसल भी कहते है जबकि रबी फसल को ठंडी की फसल कहा जाता है।
  • खरीफ फसल की खेती के लिए अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ती है जबकि रबी फसल के लिए कम मात्रा में पानी चाहिए।
  • खरीफ फसल की कटाई सितम्बर से अक्टूबर में माह में हो जाती है जबकि रबी फसल की कटाई मार्च अप्रैल माह में किया जाता है।

सारांश : खरीफ फसल क्या है, ये कब बोई जाती है और इनके मुख्य उदाहरण क्या क्या है इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया है। साथ ही खरीफ और रबी फसल में मुख्य अंतर की जानकारी भी यहाँ दिया है। अगली पोस्ट में हम खरीफ, रबी और जायद फसलों की उन्नति खेती कैसे करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप खेती किसानी से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी पाना चाहते है तो achchikheti.com से जुड़ें रहें। धन्यवाद ! जय जवान-जय किसान !

खेती किसानी से सम्बंधित समस्या या सुझाव यहाँ लिखें