मुख्य पृष्ठ » खाद्य फसल » जायद फसल किसे कहते हैं ? पूरी जानकारी

जायद फसल किसे कहते हैं ? पूरी जानकारी

जायद फसल किसे कहते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। achchhikheti.com में आपका हार्दिक स्वागत है। हम सभी खरीफ और रबी फसल के बारे में सुने होंगे। लेकिन फसलों के प्रकार में ये जायद फसलें भी आती है। लेकिन ज्यादातर लोग फसल के इस प्रकार के बारे में ज्यादा नहीं जानते है। इसलिए हम यहाँ jayad fasal क्या है इसके बारे में बताने वाले है। तो चलिए शुरू करते है।

jayad-fasal-kya-hai

जायद फसल किसे कहते हैं ?

वर्ष की दो मुख्य फसलों के बीच में अथवा किसी मुख्य फसल के पहले अपेक्षाकृत् लघु समय में उत्पन्न की जाने वाली फसल को जायद/अंतवर्ती फसल कहते है। स्थिति के अनुसार मुख्य फसल के ख़राब हो जाने पर उसके स्थान पर उगाई जाने वाली फसल अथवा किसी मुख्य फसल के बीच-बीच में उगाई जाने वाली फसल को भी जायद या अंतर्वर्ती फसल कहा जाता है।

जायद खेती के अन्तर्गत कृषि उत्पादन वृद्धि हेतु उपलब्ध संसाधनों का समुचित एवं सामयिक उपयोग करना बहुत आवश्यक है। जायद फसलों के लिए इन मुख्य दो बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है –

  • समुचित सिंचाई सुविधा का होना।
  • जायद फसल बोने के उपयुक्त समय पर खेत का खाली होना।

जायद फसल क्या होती है ?

जायद फसलों में तेज गर्मी और शुष्क हवाएँ सहन करने की अच्छी क्षमता होती हैं। यानि ये फसलें खरीफ और रबी फसल से ज्यादा तेज गर्मी और शुष्क हवाओं को सहन कर सकती है। इस मौसम में खरीफ फसल हेतु मिट्टी के नमूने इकठ्ठा कर चेक कराने का सबसे अच्छा समय होता है।

जायद फसल के उदाहरण

  • मूंग
  • उर्द
  • सूरजमुखी
  • मूंगफली
  • मक्का
  • चना
  • हरा चारा
  • कपास
  • जूट

जायद फसल किसे कहते हैं ये आप अच्छे से समझ गए होंगे। आने वाले पोस्ट में हम जायद फसलों की खेती कैसे किया जाता है उसकी पूरी जानकारी बताएँगे। अगर आप उन्नत और वैज्ञानिक खेती करना चाहते है तो achchikheti.com से जुड़ें रहें। धन्यवाद ! जय जवान-जय किसान !

खेती किसानी से सम्बंधित समस्या या सुझाव यहाँ लिखें